देहरादून। देहरादून से चलकर गुजरात के ओखा जाने वाली देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी। रेलवे अधिकारियेां के मुताबिक शनिवार को ट्रेन नहीं आने की वजह से इसे निरस्त कर दिया गया है। अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों की मुसीबत हो गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में यात्री आरक्षण केंद्र पर टिकट कराने पहुंचे थे। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि आगरा मार्ग पर मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेन निरस्त की गई है।