फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'गांववासी' ने दिखाए भाजपा में बगावती तेवर

Mon, 10 Mar 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल संसदीय सीट को लेकर भड़की आग की तपिश पौड़ी संसदीय क्षेत्र तक पहुंच गई है। भाजपा के पुराने दिग्गज मोहन सिंह रावत गांववासी ने बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे पौड़ी से टिकट मिलने का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

गांववासी ने कहा मैं 40 सालों से पार्टी के साथ हूं। मेरे साथ धोखेबाजी हुई तो जनता पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

उन्होंने कहा कि जब-जब उनको धोखा दिया गया पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गांववासी का आरोप है कि प्रदेश भाजपा गुटों में बंटी है। एक गुट ज्यादा प्रभावी है और उसी के हिसाब से टिकट दिए जाने की तैयारी है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना
गांववासी ने बगैर नाम लिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि जो लोग पांच साल सरकार चलाने में भी फेल हो गए उन्हें अब टिकट देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून

काबिलेगौर है कि पिछले विधानसभा चुनाव में गांववासी ने श्रीनगर सीट से दावेदारी जताकर पार्टी को सांसत में डाल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें