राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख इसी महीने के अंत में पतंजलि योगपीठ आ रहे हैं। उनका यहां तीन दिन प्रवास का कार्यक्रम है। इसी के साथ केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक भी बृहस्पतिवार को पतंजलि पहुंचेंगे। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में अब मंत्रियों का जमावड़ा लगने लगा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 27-28 नवंबर को पंतजलि योगपीठ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पतंजलि योगपीठ में तीन दिन रुकने का कार्यक्रम है। साथ ही केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में आएंगे।
एक के बाद एक केंद्रीय नेता और मंत्री बाबा रामदेव के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहले अध्यक्ष अमित शाह और अब केंद्रीय मंत्री दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।