इन दिनों जहां देखो वहां बस नमो-नमो का जाप हो रहा है। चाहे पक्ष हो या विपक्ष हर किसी की जुबान पर मोदी का नाम है।
समाज महंगाई से त्रस्त
राजधानी देहरादून में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमजान अली ने कहा कि मुसलिम समाज महंगाई से त्रस्त है और वह अब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहता है।
पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
दूसरी तरफ भाजपा अंबेडकरनगर मंडल की बैठक में मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। अंबेडकर नगर मंडल की बैठक में एक बूथ 10 यूथ के लिहाज से तैयारी के निर्देश दिए गए।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत
इस मौके पर महानगर प्रभारी विजय प्रकाश, महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, हरीश नारंग, राजेंद्र नवानी, अब्दुल समद, मोहम्मद गफ्फार, रईस खान, अनिल आदि मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---