बेहद लोकप्रिय गेम्स ऑफ थ्रोन्स की तर्ज पर कॉर्बेट में एंड्रायड एप भी तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटक पूरे ट्रेल की जानकारी ले सकेंगे। महाराज के मुताबिक वे हाल ही में क्रोशिया गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गेम्स ऑफ थ्रोन्स को जहां जहां शूट किया गया था, उस पर एक एप विकसित किया गया है। यहीं मोदी ट्रेल के लिए किया जाएगा।
वन मंत्री का कहना, बोट नहीं मिल पाएगी
बेयर ग्रिल्स के प्रसारण में मोदी एक नदी को पार करते हुए दिखाई दिए थे। वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि संरक्षित क्षेत्र होने के कारण पर्यटकों को नाव का उपयोग करने की इजाजत नहीं होगी। वे स्थान जरूर विकसित किए जाएंगे जहां पीएम नदी में उतरे थे।
केदारनाथ की ध्यान गुफा तक का होगा ‘मोदी ट्रेल’
पर्यटन विभाग की योजना कॉर्बेट और केदारनाथ की ध्यान गुफा को मोदी ट्रेल के नाम पर जोड़ने की भी है। ध्यान गुफा में पीएम ने 15 घंटे का ध्यान किया था और इसके बाद इस गुफा की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ। इस ट्रेल को हवाई सेवा के जरिए जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।