फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज को फिर आई मोदी ट्रेल की याद: जिम कार्बेट में मोदी ट्रेल का दावा बेदम, तीन सालों में नहीं बढ़ा एक भी कदम

Fri, 05 Aug 2022 02:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेस वाइल्ड शो में जिम कार्बेट नेशनल पार्क में कई रोमांचक गतिविधियों में शामिल होकर अपने संस्मरण सुनाए थे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर शीघ्र ही जिम कार्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल बनाया जाएगा, लेकिन पिछले तीन सालों में सरकार इस प्रस्ताव पर अभी तक एक कदम भी नहीं बढ़ा पाई है।
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बाघों के लिए मशहूर जिम कार्बेट नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स की यात्रा संस्मरणों का अनुभव कराने के लिए मोदी ट्रेल बनाने का फिर राग छेड़ा है। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार का यह दावा बेदम साबित हुआ है। पिछले तीन सालों में सरकार इस प्रस्ताव पर अभी तक एक कदम भी नहीं बढ़ा पाई है।

विज्ञापन


फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेस वाइल्ड शो में जिम कार्बेट नेशनल पार्क में कई रोमांचक गतिविधियों में शामिल होकर अपने संस्मरण सुनाए थे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर शीघ्र ही जिम कार्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल बनाया जाएगा।

इस ट्रेल में पर्यटन विभाग जिम कार्बेट नेशनल पार्क के अंदर बेयर ग्रिल्स के साथ सर्वाइवल रियलिटी शो मैन वर्सेस वाइल्ड के एक विशेष एपिसोड के दौरान पीएम मोदी व बेयर ग्रिल्स की ओर से तय किए पैदल रास्ते और गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बेयर ग्रिल्स के साथ मिलकर नेशनल पार्क में कई रोमांचकारी कार्य किए।
विज्ञापन


पार्क में बाघों की बहुलता वाले इलाके में भी गए। उन्होंने एक पेड़ के नीचे एक भाला भी बनाया था। जिसमें चाकू और डंडे का प्रयोग किया गया। इसके अलावा जंगल में अस्थाई नाव के जरिये कोसी नदी को भी पार किया। 
महाराज ने बताया कि क्रोशिया की यात्रा के दौरान गेम ऑफ थ्रोंस टूर के बारे में हमने सुना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दुबई आम तो अमेरिका लेगा राजमा और शहद का स्वाद, सीएम ने पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पर्यटन विभाग भी बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी के तय किए गए रास्तों को रेखांकित कर मोदी ट्रेल बनाकर वहां पर्यटकों को ले जाएगा। वाइल्ड लाइफ पर्यटकों को मोदी ट्रेल के माध्यम से जिम कार्बेट पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी के संस्मरणों का अनुभव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें