फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के ‘पहरेदारों’ ने दून में संभाला मोर्चा

Tue, 10 Dec 2013 09:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों से लगातार मिल रहे अलर्ट से भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अटेंशन है। इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर गुजरात पुलिस के दस्ते ने भी यहां मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को पुलिस ने केंद्रीय खुफिया अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस दून में मौजूद
मोदी की रैली के लिए दून पुलिस पिछले एक महीने से मशक्कत कर रही है। केंद्र और राज्यों की खुफिया एजंसियों से लगातार मिल रहे अलर्ट के बाद गुजरात पुलिस भी मोदी की सुरक्षा को लेकर सकते में है। गुजरात पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दून में मोर्चा संभाल लिया है।

वाहनों के बारे में जानकारी ली
परेड ग्राउंड के साथ ही गुजरात पुलिस ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, घंटाघर पर आने जाने वाले वाहनों के बारे में सूचनाएं एकत्र की। गुजरात पुलिस ने दून के संवेदनशील इलाकों का भी जायजा लिया और जानकारियां हासिल की। वहीं दून पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को परेड ग्राउंड पुलिस के हवाले हो गया। यहां पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।  दूसरी केंद्रीय खुफिया एजंसियां भी जांच-पड़ताल में लगी हुई है। बाहरी जिलों से भी लगातार पुलिस फोर्स यहां पहुंच रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस के साथ ही एलआईयू को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं और अन्य जगह चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें