फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े 600 युवा

Mon, 16 Dec 2013 05:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि पर ‘जुडे़गा भारत, दौड़ेगा भारत’ के उद्देश्य के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। करीब 600 युवाओं ने एकता के संदेश के साथ दौड़ लगाई।
विज्ञापन


रविवार को एस्ले हॉल से सुबह 8 बजे रन फॉर यूनिटी को राज्यसभा सांसद तरुण विजय और भाजपा नेता बची सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी स्लोगन की टी-शर्ट पहने और गले में  पटके डाले युवा राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्ले हॉल पहुंचे।

यहां समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और टीशर्ट दी गई। राजकुमार जायसवाल, नीनू सहगल, वीएस रावत, गुरफुल सिंह, जोगिंदर सिंह पुंडीर, राजेंद्र सिंह रावत, प्रमोद टम्टा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक से रायपुर रोड होते हुए विज्ञान विहार दुर्गा मंदिर तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। कारगिल शहीद जयदीप भंडारी के पिता बचन सिंह भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।
विज्ञापन


दौड़ में स्पोर्ट्स कालेज, साईं ग्रेस एकेडमी, ग्लेशियर पब्लिक स्कूल, इंडियन एकेडमी, सुभाष चंद्र बोस एकेडमी आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रभु डंडरियाल, किशन असवाल, अजय मौर्य, महेश प्रजापति, बादल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें