फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पूरे विश्व में ओबीसी समाज का बढ़ाया है गौरव : नेत्रपाल मौर्य

विज्ञापन
बरोटीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में उप​स्थित पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- भाजपा ने ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के शनिवार को पहली बार विकासनगर आगमन पर बरोटीवाला स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने ओबीसी समाज को उसका वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने कहा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में ओबीसी समाज का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा संगठनात्मक कारवां इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहना चाहिए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा बरोटीवाला ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां का पूरा समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि भाजपा ही ओबीसी समाज का पूर्ण सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र धीमान, नीरज कश्यप, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण अध्यक्ष वीरता गुरुंग, महामंत्री नरेंद्र तोमर, संदीप बाजवा, प्रदीप वर्मा, अनुज गुलेरिया, सुनीता गुलरिया, सुनीता चौधरी, दयानंद जोशी, विनायक नौटियाल, विनोद कश्यप, अनिल प्रसाद नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें