फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मनस्वी ने फिन तैराकी में जीते चार स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पुणे में आयोजित 8जी ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप में चार गोल्ड मेडल हासिल करने वाली सोशल ब
विज्ञापन
- ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप में मनस्वी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की छात्रा मनस्वी पंवार ने 8जी ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते। पुणे में आयोजित हुई इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत मनस्वी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उनका चयन दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 1000 तैराकों ने भाग लिया था। शनिवार को बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने मनस्वी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनस्वी से स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। ग्यारहवीं की छात्रा मनस्वी ने चार स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही बेस्ट टाइमिंग ऑफ इवेंट का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मनस्वी ने कैटेगरी जूनियर 16-17 वर्ष की आयु वर्ग के 50 मीटर बाय फिन्स, 50 मीटर मोनोफिन, 100 मीटर बाय फिन और 50 मीटर अपनेआ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें