फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के मुद्दे पर भ्रम फैला रहे मोदी: रीता

Mon, 05 May 2014 01:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी आपदा के मुद्दे पर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि लखनऊ के चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह उनसे बहुत पीछे रहने वाले हैं।

हर आपदा पीड़ित को मिला मुआवजा
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बार-बार आपदा को लेकर सवाल खड़े कर भ्रम फैला रहे हैं। जबकि आपदा के बाद तत्कालीन विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकारों ने आपदा पीड़ितों के लिए ढेरों योजनाएं व लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा ऐसा कोई भी आपदा पीड़ित नहीं है जिसे कांग्रेस सरकार ने मुआवजा न दिया गया हो। सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो पुनर्निर्माण और पुनर्वास में उनकी मदद कर रही हैं। सरकार ने बेघर, होटल-ढाबे, घोड़े वाले और उन सब लोगों को मदद पहुंचाई है जिन्हें नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मोदी के गुजरात में किसान कर रहे आत्महत्या
उन्होंने किसानों की बात पर कहा कि केंद्र सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य पांच सौ रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये किया है। जबकि मोदी के गुजरात में छह सौ किसानों ने आत्महत्या की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी को शहीदों व सैनिकों के मान सम्मान की भी चिंता नहीं है। रीता बहुगुणा भतीजे और टिहरी से उम्मीदवार साकेत बहुगुणा की जीत के प्रति भी आश्वास्त हैं। उनका कहना है कि साकेत अच्छा लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं
रविवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि प्रदेश की हरीश रावत सरकार को कोई खतरा नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश की पांचों सीटों पर चुनाव जीत रही है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार गिराने की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले प्रदेश की सरकार स्थिर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें