लैब्स ऑन व्हील्स नाम से प्रोजेक्ट आगे चलकर सभी जिलों में संचालित होगा। पहले चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में संचालन किया जाएगा।
लैब्स ऑन व्हील्स, यानी चलती-फिरती साइंस लैब की शुरुआत पहले चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी से होगी, जिसे छह माह बाद सभी जिलों में संचालित करने की योजना है। उत्तराखंड सरकार और यूकॉस्ट परिषद की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद उत्तराखंड के दूरदराज के ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में क्रियात्मक ज्ञान की वृद्धि के लिए मोबाइल साइंस लैब उपलब्ध कराना है।
इस दौरान प्रथम चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में इस प्रोजेक्ट को संचालित करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को विशेष रूप से विज्ञान की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर सचिव रंजना राजगुरु, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत व अगस्तया फाउंडेशन के संस्थापक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जवाब सही या गलत... श्रीदेव सुमन विवि ने नंबर दिए खटाखट, राज्य सूचना आयुक्त ने कुलसचिव को किया तलब
साइंस फिल्मों के प्रदर्शन, लाइव स्काई ऑब्जर्वेशन के निर्देश
मुख्य सचिव रतूड़ी ने राज्य के दुर्गम एवं ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के लिए साइंस फिल्मों के प्रदर्शन, टेलीस्कॉप से लाइव स्काई ऑब्जर्वेशन, विज्ञान मेलों एवं वर्कशॉप का आयोजन और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण व कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए।