फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करते समय युवती के हाथ में अचानक फटा मोबाइल, आप भी इन बातों का रखें ध्यान 

Fri, 05 Jul 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में युवती के हाथ में नामी कंपनी का मोबाइल फोन फट जाने का मामला सुर्खियों में है। जिस कंपनी का मोबाइल फोन फटा है उसे इस्तेमाल कर रहे कई उपभोक्ता संबंधित कंपनी के मोबाइल फोन विक्रेताओं की दुकानों के चक्कर काटने लग गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले ज्वालापुर क्षेत्र के गांव सराय निवासी फिरोज ने चंद्राचार्य चौक के पास एक दुकान पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। बताया था कि उसने एक नामी कंपनी का मोबाइल फोन खरीदकर अपनी बहन को गिफ्ट दिया था।

उसकी बहन जब मोबाइल फोन पर बात कर रही थी तो वह अचानक फट गया। जिससे उसका हाथ जख्मी हो गया। दुकानदार ने यह जानकारी उस कंपनी के देहरादून में बैठने वाले उच्चाधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन


तब उन्होंने मोबाइल फोन बदलकर देने का भरोसा दिलाया था। मोबाइल फोन के फट जाने की बात सामने आने पर उसके उपभोक्ता परेशान हो गए। जिन-जिन उपभोक्ताओं ने वह मोबाइल फोन खरीदा था वह सभी दुकानदारों के पास पहुंचने लग गए।

Trending Videos
विज्ञापन

पता लगाएंगे क्यों फटा मोबाइल

दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को जैसे-तैसे भरोसा दिलाया कि इस संबंध में वह कंपनी से बातचीत कर रहे हैं। यह तो कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ ही बता सकेंगे कि आखिर मोबाइल फोन क्यों फट गया। 
 
ये बातें ध्यान रखनी हैं जरूरी
-आप चार्जिंग के समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। इससे मोबाइल ब्लास्ट होने की आशंका रहती है।
-जहां तक संभव हो मोबाइल को हमेशा एक ही चार्जर से चार्ज करें। दूसरी कंपनी का चार्जर न लगाएं।
-अगर आपका मोबाइल बात करते समय गरम होने लगता है तो तुरंत कंपनी में दिखाएं। 
-अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है तो तुरंत किसी अच्छी कंपनी की बैटरी लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें