मोबाइल रिचार्ज कराने पर हुए विवाद में एक विधायक ने दुकानदार की कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। विधायक ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी।
दुकानदार ने इस मामले में पुलिस से मौखिक शिकायत दी है। ये विधायक अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। आराघर चौकी क्षेत्र के मोहनी रोड पर एक युवक सोमवार देर शाम दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने गया। रिचार्ज करने पर युवक का दुकानदार से विवाद हो गया। युवक ने दुकानदार पर धौंस जमाते हुए कहा कि वह दबंग विधायक का कर्मचारी है।
कनपटी पर लगाई रिवाल्वर
अगर विधायक को इस बात का पता लगा तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। दुकानदार ने ऐसी किसी धमकी से न डरने की बात कहकर उल्टा धमका दिया। युवक ने यह बात विधायक से जाकर कह दी। कुछ ही देर में विधायक दुकान में पहुंचे और दुकानदार से गाली-गलौच कर कनपटी पर रिवाल्वर तान दी।
पुलिस से शिकायत
डरे-सहमा दुकानदार आराघर चौकी पहुंचा और मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस के लिखित शिकायत देने की बात कहने पर दुकानदार वहां से चला गया। सीओ डालनवाला मदन सिंह फर्स्वाण ने बताया कि ऐसी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।