फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने स्टिंग को बताया साजिश, भेजा नोटिस

Wed, 03 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टिंग ऑपरेशन से हुई किरकिरी के बाद अब मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी ने संबंधित चैनल को नोटिस भेजा है। साथ ही स्टिंग ऑपरेशन की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे सामाजिक और राजनीतिक छवि बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


पैसा लेते दिखाया गया था
गौरतलब है कि 23 नवंबर को एक न्यूज चैनल की ओर से मंगलौर के विधायक सरवत करीम अंसारी के बारे में स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था, जिसमें अंसारी को राज्य सरकार गिराने के बारे में बात करते हुए दिखाया गया था।

इसके लिए पैसों के लेन-देन की बात करते हुए भी दिखाया गया था।

विधानसभा में गूंजा था मामला
इस स्टिंग ऑपरेशन के प्रसारित होने के बाद विधानसभा में भी मामला गूंजा और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस पर जांच बैठाई गई।

अब स्टिंग ऑपरेशन को चुनौती देते हुए सरवत करीम अंसारी ने कहा कि यह उनकी छवि बिगाड़ने की साजिश है। विधायक की ओर से अधिवक्ता आसिफ अली ने संबंधित चैनल को मामले में नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें