खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की लालबत्ती वापस लेने से गुस्साए सैनी और मुस्लिम समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। लोगों ने सरकार से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सैनी समाज के महेंद्र सिंह सैनी और मुस्लिम समाज के मौलाना फारुक के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। चैंपियन के खिलाफ हुई कार्यवाही से आक्रोशित लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के पुतले की शव यात्रा निकाल, बालावाली तिराहे पर पुतला आग के हवाले कर दिया।
पढें, चैंपियन की कुर्सी नहीं 'छिनी', ये है PDF की 'ताकत'
राज्यमंत्री का दर्जा वापस लेना दुर्भाग्यपूर्ण
इस दौरान महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि विधायक के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई हुई है। प्रदेश सरकार को भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले विधायक से राज्यमंत्री का दर्जा वापस लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेघराज सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के चुने व्यक्ति का अपमान किया है। सरकार के शामिल सभी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पढें, मैं इंटरनेशनल खिलाड़ी हूं, निराश नहीं होताः चैंपियन
यदि भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बलबीर, बबलू सैनी, ब्रह्म सिंह, राजेंद्र सैनी, रणतेज, भरत सिंह, बलराम सैनी आदि मौजूद रहे।