फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास को निरंतर किए जा रहे प्रयास

विज्ञापन
शंकरपुर में सड़क का उदघाटन करते विधायक सहदेव सिंह पुंडीर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम शंकरपुर में शहीद धीरज राणा मार्ग के निर्माण का शुभारंभ करते हुए कहा क्षेेत्र के विकास के लिए उनके स्तर से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सड़क, बिजली व पीने का पानी जैसी जन सुविधाएं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शंकरपुर में 39.99 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण की शुरूआत की। उन्होंने का सड़क का निर्माण होने से भारी संख्या में ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार व उनके प्रयास से सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सड़कों का जाल बिछाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं को देखते हुए कराए गए सड़क निर्माण का लाभ जनता को मिल रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए नए वाटर टैंक बनाने व नई लाइनों के बिछाने के काम भी कराए गए हैं। जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली है। उन्होंने कहा अभी भी कई क्षेत्रों में सड़क बनाने के कार्य अभी कराए जाने हैं। उन्होंने कहा जनता की समस्या के समाधान के लिए आवश्यकता के अनुसार हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान राजकमल, यशपाल सिंह नेगी, नवीन रावत, परमाल चौधरी, विनोद लक्खा, राम सिंह, कमला देवी, गंगा देवी, रामेश्वरी देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें