उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को विधायक निधि की 142 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
औपचारिकता पूरी करते हुए ग्राम्य विकास विभाग ने भी शासनादेश जारी कर दिया है। इसे लेकर विधायकगण लगातार शासन पर दबाव बनाए हुए थे।
राज्य में विधायक निधि पौने तीन करोड़ रुपए सालाना हैं। इस बार आचार संहिता के चलते एक महीना विलम्ब से निधि की पहली किश्त के रूप में 142 करोड़ रुपए शुक्रवार को जारी हुए।
हर विधायक के दो-दो करोड़ जारी
फिलहाल हर विधायक की निधि के लिए दो-दो करोड़ रुपए जारी करने करने का शासनादेश जारी हुआ है। जल्द ही धनराशि निधि वाले खाते में पहुंच जाएगी।
सरकार द्वारा शेष 75 लाख रुपए की धनराशि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही जारी कर दी जाएगी। ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विधायक दूसरी किश्त से होने वाले कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत कर सकें।