फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चार साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका, मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला शव

Fri, 16 May 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

 लापता चार साल की मासूम का शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला। पुलिस  प्रथम दृष्टया मामले में गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है।  
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार की चार साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पिता ने मनसा देवी के समीप रेलवे टनल से तलाशा और उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। इस वारदात से हड़कंप मच गया। आशंका है कि मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। वारदात को अंजाम छह माह से परिवार के साथ रह रहे एक नशेड़ी ने दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम रोड़ीबेलवाला में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे। शाम को लौटे तो चार साल की बेटी गायब थी। पता चला कि कूड़ा बीनने वाला सूरज उसे कहीं लेकर गया है। सहारनपुर जाने की आशंका पर पत्नी के साथ वहां भी पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढे़ं...CM Pushkar Singh Dhami:  घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बच्ची का पिता उसका शव लेकर कोतवाली पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे मनसा देवी के पास रेलवे ट्रैक की सुरंग में शव पड़ा मिला। आरोप है कि आरोपी उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गया है।

सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहता, एसपी सिटी पंकज गैरोला, शहर कोतवाल रितेश शाह घटनास्थल पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईयू की नौ टीमों का गठन किया गया है।

आरोपी की फोटो जारी कर जानकारी मांगी
पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए उसके हुलिये के बारे में जानकारी साझा की है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी गंजा है। वह विग हुलिया भी बदल लेता है। उसके बारे में कोई जानकारी मिलने पर कोतवाली के मोबाइल नंबर 94111128272, कंट्रोल रूम हरिद्वार के नंबर 94111129733 व विवेचक के नंबर 9410707878 पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया हत्या के साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है। मामले में हत्या, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस-सीआईयू की टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें