फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-भाभी की डांट से घर छोड़ा, गूगल ने खोजा

Tue, 24 Feb 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल की मदद से हरिद्वार की कनखल पुलिस ने यूपी के फैजाबाद में एक परिवार की खुशियां लौटा दी। छह माह से लापता बेटी के मिलने पर माता-पिता भी खुशी से झूम उठे। गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले अभिभावक बार-बार पुलिस का धन्यवाद करते रहे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व कनखल पुलिस को क्षेत्र में घूमते हुए एक बारह वर्षीय किशोरी मिली थी। थाने लाकर की गई पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम सुमन पुत्री रामनरेश बताया था। उसने बताया था कि वो फैजाबाद की रहने वाली है, लेकिन उसे अपने गांव का नाम नहीं पता है।

एसओ रितेश शाह ने बताया कि गूगल पर फैजाबाद जिले के गांव के नाम खोजे गए। इसमें से किशोरी ने एक गांव पुराया को अपना गांव बताया। फिर गांव के थाना क्षेत्र पटरंगा का नंबर खोजा गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हरिद्वार में भीख मांगती थी

पटरंगा पुलिस की मदद से गांव के प्रधान से संपर्क किया गया। तब कहीं जाकर किशोरी के पिता से संपर्क हो पाया। एसओ ने बताया कि किशोरी का भाई हिमाचल प्रदेश के पावंटा में नौकरी करता है और छह माह पूर्व उसी के साथ गई थी, लेकिन भाई-भाभी के डांटने पर राखी से अगले दिन ही वो बिना बताए चली गई थी।

तब से वो हरिद्वार में रहकर भीख मांगकर गुजर बसर कर रही थी। पुलिस की सूचना पर सोमवार को माता पिता एवं भाई पहुंच गए। एसओ ने बताया कि छह माह बाद बेटी को पाकर पूरा परिवार भावुक हो गया। पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इससे पहले किशोरी ने भाई के साथ जाने से इंकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें