अग्रसेन चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम मिसेज इंडिया उत्तराखंड के राज्य स्तरीय ग्रैंड फि
मिसेज इंडिया उत्तराखंड-2019 का खिताब आरती शर्मा और अनिता गुप्ता ने जीता है। हिमाचल फिल्म सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विजेता घोषित किया गया। आरती को क्लासिक वर्ग व अनिता को सुपर क्लासिक वर्ग में खिताब दिया गया।
महाराजा अग्रसेन चौक स्थित एक होटल में हुए ग्रैंड फिनाले में परिचय राउंड, टैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड व रैंप वॉक से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया उत्तराखंड की रीजनल डायरेक्टर नमिता शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया फ्रेंडशिप क्वीन शीतल खत्री और मिसेज इंडिया चैरिटी क्वीन निशा अग्रवाल रहीं।
निर्णायक मंडल में नीति सक्सेना व अर्चना वर्मा शामिल रहीं। संचालन विनीता ठाकुर ने किया। हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पद्म वर्मा ने बताया कि विजेता सितंबर में चेन्नई में आयोजित मिसेज इंडिया के फिनाले में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।