देहरादून। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में कटऑफ गिरकर 38.20 प्रतिशत तक आ गई है। कॉलेज में पांचवीं मेरिट जारी हो गई है। इस लिस्ट के हिसाब से सोमवार से एडमिशन शुरू होंगे।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में चौथी मेरिट के एडमिशन पूरे हो गए। कॉलेज ने अब पांचवीं मेरिट जारी कर दी है। नई मेरिट में चुने गए स्टूडेंट्स 29 व 30 जुलाई को एडमिशन ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए छठी मेरिट जारी की जाएगी। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि स्टूडेंट्स कॉलेज की वेबसाइट http://sgrrcollege.co.in/ पर अपनी मेरिट देख सकते हैं। एडमिशन के लिए उन्हें अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
किस कोर्स में कितनी कटऑफ
कोर्स का नाम जनरल ओबीसी एससी एसटी अदर स्टेट
बीए 63.40 58.60 38.20 50.40 63.40
बीएससी जेडबीजी 53.33 48.67 - - 57.00
बीएससी पीएमजी 64.33 54.00 - - 65.33
बीएससी पीसीएम 70.67 66.00 - - 71.00
बीएससी सीबीजेड 64.67 60.67 - - 65.33