फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शर्मनाक... दून अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को हिरासत में लिया

Tue, 26 May 2026 09:53 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला इलाज के फॉलोअप के लिए आई थी। निजी अंगों की जांच की बात कहकर आरोपी महिला को बेसमेंट में ले गया था।

विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) विभाग के काउंसलर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि वह पहले महिला को काउंसलिंग कक्ष में ले गया और वहां कथित जांच के बाद महिला को बेसमेंट में लाया। यहां उसने महिला से कपड़े उतारने के लिए कहा। अपने साथ गलत होता देख महिला चिल्लाई तो लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन


शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी कर्मचारी को अस्पताल प्रबंधन ने भी हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासी एक महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 14 दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों से परामर्श और दवाएं लेकर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को वह फिर फॉलोअप के लिए आई। महिला जब एसटीआई परामर्शदाता के पास दवाई लेने के लिए पहुंची तो उसने कहा कि निजी अंग में संक्रमण की जांच करनी पड़ेगी।

महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी
पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बिजली भी चली गई थी। उसने अंधेरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपी कर्मचारी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक छेड़खानी की। इसके बाद उसने सही से जांचने के लिए दूसरी जगह चलने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को अपने पीछे आने के लिए कहा। आरोप है कि वह महिला को बेसमेंट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आरोपी उसे कहां लेकर जा रहा है।

वह बेसमेंट में पहुंची तो वहां पर चारों तरफ अंधेरा था। वह उसे एक कोने की तरफ ले गया। वह क्षेत्र चारों तरफ से प्लाई से ढका हुआ था। उसने वहां ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जब महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला ने फोन कर अपने पति को भी मौके पर बुला लिया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: चार साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कुमाऊं व गढ़वाल की रैली से करेंगे चुनावी शंखनाद

मामले की जांच महिला सेल को सौंपी गई है। इस तरह के मामले बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें