फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत, गांधी कुटिया में की तोड़फोड़, मल मूत्र कर गंदगी फैलाई

Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
गांधी कुटिया में तोड़फोड़
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा था और स्वच्छता अभियान में जुटा था, वहीं अराजक तत्वों ने ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटिया में मल मूत्र कर न सिर्फ गंदगी फैलाई बल्कि वहां तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने कुटिया के दरवाजों की जालियां और बिजली के तार तक तोड़ दिए।
विज्ञापन


 मंगलवार की सुबह जब गांधी स्मारक पर पहुंचे कांग्रेसियों ने गांधी कुटिया की यह हालत देखी तो वे अवाक रह गए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दे दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक राजस्व पुलिस की टीम ने कुटिया का निरीक्षण तक नहीं किया था। उनका कहना था कि अराजक तत्वों ने कुटिया में 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान किया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

1929 में बनाई गई थी ताड़ीखेत में कुटिया

1929 में ताड़ीखेत प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए तीन दिन के भीतर कुटिया तैयार की थी। इसके बाद से ही ताड़ीखेत को ऐतिहासिक कस्बे का दर्जा हासिल है। 

कुटिया की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं 

ऐतिहासिक गांधी कुटिया में तोड़फोड़ की यह नई घटना नहीं है। पूर्व में भी अराजक तत्व इस तरह की तोड़फोड़ कर चुके हैं, लेकिन कुटिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। तोड़फोड़ की घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता आशु भगत, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, कृष्णा रावत, मनीष भगत सहित तमाम लोगों का कहना है कि जब तक कुटिया की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं होंगे, इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। 

गांधी कुटिया में अराजक तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ किया जाना निंदनीय है। वह पहले भी कई बार कुटिया का जीर्णोद्धार करा चुके हैं। प्रशासन को अपनी ओर से भी महापुरुषों के स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
- करन माहरा, विधायक रानीखेत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें