पहाड़ की संकरीली सड़कों पर एक बस 43 यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रही थी। लेकिन तभी एक हादसा हो गया। बस का एक टायर खाई की ओर धंस गया। लेकिन एक चमत्कार ने बचा ली इतनी जानें...
घटना कुछ यूं है, गंगोत्री से मध्य प्रदेश के यात्रियों को केदारनाथ दर्शनों के लिए ले जा रही बस संख्या यूके 11-0462 बुधवार अपराह्न तीन बजे पडागली में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बस का अगला टायर सड़क से बाहर हो गया था।
लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचत देते हुए ब्रेक लगाकर बस को रोक लिया। बस में सवार सभी 43 यात्री सकुशल बाहर निकल गए। सूचना पर घनसाली से तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को वहां से दूसरी बस में केदारनाथ रवाना किया गया।
बाद में बस को सुरक्षित निकालने के दौरान बस सड़क से पांच मीटर नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई टिहरी-घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर इन दिनों एडीवी सड़क मरम्मत का कार्य कर रही है।
लेकिन सड़क के किनारे पैराफिट निर्माण नहीं किया जा रहा है। दुर्घटनाओं को रोकेने के लिए पैराफिट निर्माण करने की मांग की है।