छात्रवृति घोटाला (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को शासन ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर कराई गई जांच रिपोर्ट भेज दी है। प्रकरण में मंत्रालय एसओपी देगा, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मंत्रालय के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के विश्लेषण में कतिपय संस्थान और स्कूल संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद शासन ने राज्य में 92 संस्थानों और स्कूलों में जांच के आदेश दिए थे। प्रकरणों में जिलों से जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें प्रथमदृष्टया 92 संस्थानों में से 17 संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का पता चला है।