फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी: नाबालिग को भगा ले  गया था, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कैद की सजा

Sat, 01 Sep 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने के आरोपी को विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत ने 10 साल की कैद और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 

विज्ञापन


चंबा थाना क्षेत्र के धनोल्टी के एक गांव से 18 अप्रैल 2017 को कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने 30 अप्रैल को कुमाल्डा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए तलाश शुरू की। एक मई 2017 को छात्रा एक युवक के साथ हरिद्वार से बरामद की गई। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने विनोद पंवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


शनिवार को विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) चंद्रवीर सिंह नेगी और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत ने आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें