फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हरकी पैड़ी में भीख मांगते मिले नाबालिग भाई-बहन, बच्चों को इस हाल में देख भर आई पिता की आंखें

Mon, 18 Dec 2023 08:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून

सार

सुभाष घाट पर 10 वर्षीय बालक और 14 वर्षीय बालिका मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खजूरी खास, उत्तर पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं। घर से बिना बताए हरिद्वार आ गए। टीम दोनों को अपने साथ ले गई और परिजनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से भागकर हरिद्वार आए नाबालिग भाई-बहन हरकी पैड़ी क्षेत्र में सुभाष घाट पर सोमवार को भीख मांगते मिले। मानव तस्करी निरोधक दस्ता (एएचटीयू) की टीम ने दोनों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को देखकर पिता की आंखें भर आई।

सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया, 13 दिसंबर को दस्ता की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सुभाष घाट पर 10 वर्षीय बालक और 14 वर्षीय बालिका मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खजूरी खास, उत्तर पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं। घर से बिना बताए हरिद्वार आ गए। टीम दोनों को अपने साथ ले गई और परिजनों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Doon Hospital: निर्दयी व्यवस्था...तीन घंटे में बनती है फाइल, दर्द से कराहती रहती है प्रसूता, बताई आपबीती

परिजनों से संपर्क होने पर दोनों बच्चों के पिता सोमवार को हरिद्वार पहुंचे और बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पिता ने बताया, पत्नी का छह साल पहले निधन हो चुका है। वह 15 दिन पहले काम की तलाश में गया था। जब वापस घर आया तो मकान मालिक ने बताया कि बच्चे पांच दिन से घर ही नहीं आए हैं। इसके बाद से वह खुद उन्हें तलाश रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें