फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-तिब्बत व्यापार को विदेश मंत्रालय ने जारी किए 300 ट्रेड पास, 15 जून के बाद रवाना होंगे व्यापारी

Thu, 13 Jun 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
भारतीय व्यापारिक मंडी गुंजी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत-तिब्बत व्यापार में जाने वाले व्यापारियों और सहायकों के लिए विदेश मंत्रालय ने 300 ट्रेड पास जारी कर दिए हैं। ये पास धारचूला के ट्रेड कार्यालय पहुंच भी गए हैं। इनमें से 78 पास देहरादून से सत्यापित होकर ट्रेड कार्यालय पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


15 जून के बाद ही व्यापारी तिब्बत रवाना होंगे। व्यापारियों ने सामान गुंजी, बूंदी आदि स्थानों में पहुंचा दिया है। ट्रेड अधिकारी/ उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार ट्रेड पास के लिए 168 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 53 व्यापारी और 115 हेल्पर हैं। 79 पास सत्यापन के लिए आईबी कार्यालय देहरादून भेजे गए थे।

सिर्फ एक पास ही निरस्त हुआ है। 78 पास सत्यापित होकर ट्रेड कार्यालय पहुंच गए हैं। 31 पास फिर से सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। ट्रेड अधिकारी ने कहा कि जैसे ही व्यापारी ट्रेड पास लेना चाहेंगे, उन्हें जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली ने कहा है कि देहरादून से पास का सत्यापन कराने से देरी हो रही है। व्यापारियों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। वर्ष 2005 से पहले जिला स्तर पर सत्यापन होता था। इसी तरह अब भी जिला और तहसील में सत्यापन होना चाहिए। 

विज्ञापन

ये सामान होता है आयात - निर्यात

भारत से तिब्बत को गुड़, मिश्री मार्चिस, मोमो बनाने वाले बर्तन, रेडीमेट कपड़े, सुर्ती, मसाले आदि सामान निर्यात होता है। तिब्बत से चाइनीज कंबल, रजाई, जैकेट, जूते, गर्म कपड़े आदि सामान आयात किया जाता है। 

पिछले 10 वर्ष में आयात-निर्यात के आंकड़े
वर्ष               आयात                      निर्यात रुपये में
2009           3100950                     1825705
2010          85333389                    2753420
2011          15856835                    4398375
2012          18308600                    8844695
2013           8158303                    12993817
2014          24875059                    18206865
2015          32618457                    16232670
2016          52155619                     7595650
2017          73449891                     8546050
2018          533468487                   8642560
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें