केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राजधानी देहरादून पहुंचे।
विज्ञापन
हर्षवर्धन सुबह 7.30 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डा पर उतरें। इसके बाद सुबह नौ बजे वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी पहुंचे। दोपहर एक बजे सर्वे ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक इसके बाद शाम को वो महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वो बुधवार की रात बीजापुर गेस्ट हाउस में रुकेंगे। बृहस्पतिवार सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।