फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: पीआरडी जवानों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं, महिलाओं को मिलेगा मातृत्व अवकाश

Tue, 07 Jan 2020 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • युवा महोत्सव में युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री अरविंद पांडे ने घोषणा
  • शासकीय अवकाश, दुर्घटना बीमा दो लाख और महिला जवानों को मिलेगा मातृत्व अवकाश
  • निदेशालय तीन दिन के भीतर शासन को भेजेगा प्रस्ताव, प्रदेश में 7500 पीआरडी जवान होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
मंत्री अरविंद पांडे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री अरविंद पांडे ने पीआरडी जवानों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें मुख्य मांग पीआरडी जवानों को उपनलकर्मियों की भांति शासकीय अवकाश का लाभ देने की है। इसके अलावा जवानों का जीवन बीमा 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने और महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


मंत्री अरविंद पांडे ने यह घोषणाएं मंगलवार को युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव में शामिल होने के अवसर पर कीं। साथ ही शासन के अधिकारियों को घोषणाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

निदेशालय स्तर पर तीनों मांगों के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा निदेशालय ने तीन दिन के भीतर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पीआरडी जवानों की स्थिति

वर्तमान में प्रदेशभर में करीब 7500 पीआरडी जवान विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें लिपिक, चालक, अनुसेवक और गार्ड शामिल हैं। इन जवानों में 650 महिलाएं  शामिल हैं। पीआरडी जवान बीते र्कई वर्षों से शासकीय अवकाश समेत विभिन्न मांगें उठा रहे हैं। निदेशालय स्तर से दुर्घटना बीमा की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन शासन स्तर पर यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री ने पीआरडी जवानों के हक में तीन मांगें मान ली हैं। अब निदेशालय द्वारा तीन दिन के भीतर इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, ताकि शासन स्तर पर जल्द कार्रवाई हो सकेष
-आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण एवं पीआरडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें