फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा प्राइवेट बस खाई में गिरी, मची चीख-पुकार, दो की मौत व 34 घायल

Wed, 29 Aug 2018 07:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
accident - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के टिहरी जिले में यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। बताया गया कि बस में करीब 36 लोग सवार थे।


 
विज्ञापन

छह घायलों की हालत गंभीर

2 of 7
accident
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह नौ बजे नरेंद्र नगर के दोगी पट्टी में मिंडाथ से ऋषिकेश आ रही एक बस खाई में जा गिरी।


 
विज्ञापन

3 of 7
accident
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 34 लोग घायल हो गए। 21 मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 13 गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स में रैफर किया गया है।
 

4 of 7
accident
घायलों को स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है। छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
accident
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। घटना स्थल ऋषिकेश से 50 किमी. दूर है। सूचना मिलते ही जौलीग्रांट और ऋषिकेश से सडीआरएफ टीम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुई और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
mahant indresh hospital
देहरादून में शिमला बाईपास स्थित बड़ोवाला पुल पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 20 सवारियां थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bus

मृतकों के नाम : सावित्री देवी  (63) पत्नी रूप चंद, बालमती देवी (35 वर्ष) पत्नी धनवीर। 
घायलों के नाम: सौरभ पुत्र रूपचंद, कुमारी खिलौना पुत्री रूपचंद, अर्जुन सिंह पुत्र मूलचंद, यशपाल सिंह पुत्र मूलचंद, सुनील सिंह पुत्र देवसिंह, तेग बहादुर  पुत्र दिलबाग बहादुर, कुसुम पुत्री कुमार सिंह, गीता देवी पत्नी मूलचंद, अनुसूया देवी पत्नी विशंभर, शिवराज सिंह सर्वजीत सिंह पत्नी इंद्र सिंह, गोविंद सिंह पुत्र इंदर सिंह, चंदन सिंह, सीमा देवी पत्नी मनबहादुर, जगबीर सिंह पुत्र बुद्धि सिंह, मनीष सिंह पुत्र सरदार सिंह, सुनीता देवी पत्नी सुनील सिंह, प्रकाश पुत्र कुशाल सिंह, जगमोहन सिंह पुत्र घंतु सिंह, नवीन सिंह पुत्र ध्रुव सिंह, बैसाखी देवी पत्नी शिवपाल सिंह, बिंदा देवी पत्नी कुंवर सिंह, धनवीर सिंह पुत्र बचन सिंह, हरि सिंह  पुत्र मदन सिंह, सरिता देवी पत्नी कृपाल सिंह, हुकम सिंह पुत्र, पूजन सिंह , छुम्मा देवी पत्नी बलवंत सिंह, सोनिका देवी पत्नी मोर सिंह, कुंवर सिंह पुत्र उमराव सिंह, कुसुम पुत्री कुंवर सिंह, अनुसूया देवी पत्नी विशंभर, पवन सिंह, मदन सिंह पुत्र शिव सिंह, श्रीदेवी पत्नी दिनेश सिंह। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें