फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ मां के शव को देखता रहा मूक बधिर बेटा, मौसी को वीडियो कॉल कर फूट-फूट कर रोया

Tue, 28 Aug 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
murder
सामने मां की लाश पड़ी थी, लेकिन मूक बधिर तरुण किसी को इसकी जानकारी देता तो आखिर कैसे। उसने तुरंत पीपल मंडी में रहने वाली अपनी मौसी ज्योति को वीडियो कॉल कर मां के साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद भाई को भी वीडियो कॉल से सूचना दी और बाहर जाकर इशारे से पड़ोसियों को भी बुला लिया। उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 6
murder
जिस समय आरोपी जयप्रकाश यादव ने अपनी पत्नी प्रेमलता को मौत के घाट उतारा, बड़ा बेटा तरुण दूसरे कमरे में मौजूद था। मूक-बधिर होने के चलते उसको वारदात का पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद वह उस कमरे में पहुंचा तो फर्श पर प्रेमलता की लाश पड़ी थी। उसने सबसे पहले अपनी मौसी और उसके बाद छोटे भाई निखिल को वीडियो कॉल के जरिये वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 6
murder
वहां का नजारा देखते ही उन्हें माजरा समझते देर नहीं और वह तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इसी बीच तरुण बाहर गया और इशारे से पड़ोसियों को भी बुला लिया। पड़ोसियों ने अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

4 of 6
murder
मृतका प्रेमलता की बहन ज्योति ने बताया कि मूक बधिर बड़ा बेटा तरुण अपनी मां के करीब था। पिता और मां के बीच पैसों को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। उनके बीच पिछले करीब एक साल से बातचीत भी बंद थी। ऑनलाइन कारोबार करने वाला छोटा बेटा निखिल भी अपनी मां से बात नहीं करता था। तरुण अपनी मां के करीब था, लेकिन पिता और निखिल उसे भी बात करने से रोकते थे। मां की हत्या के बाद वह मौसी के पास बैठकर रोता रहा।
विज्ञापन

5 of 6
murder
प्रेमलता की हत्या कर जयप्रकाश इसे सुसाइड का रूप देना चाहता था। यही कारण है कि हत्या करने के बाद उसने प्रेमलता की हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया। इसके बाद शव को बेड के नीचे धकेलकर वह रेलवे स्टेशन के पास अंडे की अपनी ठेली पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder
दिनदहाड़े शहर के बीचोंबीच हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास लोगों को जाने से रोक दिया। जब तक पुलिस कार्रवाई चलती रही मौके पर भीड़ लगी रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें