हितधारकों से संवाद शुरू
इस योजना पर आगे बढ़ने के लिए सरकार ने खनन कारोबार से जुड़े हितधारकों से संवाद शुरू कर दिया है। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के निदेशक एसएल पैट्रिक के मुताबिक, स्टोन क्रशर के संचालकों, भंडारकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं के साथ एक दौर की वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। अभी एक बड़ी बैठक और होगी, जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुख हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा।
पोर्टल पर ऐसी होगी व्यवस्था
वेब पोर्टल पर यह जानकारी होगी कि उपभोक्ता को खनिज के लिए कैसे आर्डर करना है। पोर्टल पर खनिज विक्रय स्थल और खनिज ट्रांसपोर्टरों का ब्योरा होगा। उपभोक्ता लॉगइन के जरिये ऑनलाइन ऑर्डर से लेकर भुगतान कर सकेगा। पोर्टल में ही खनन सामग्री और परिवहन की दरों का ब्योरा होगा।
ये भी पढ़ें...दरकते पहाड़ों का होगा उपचार: केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात...971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम
ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्हें पोर्टल से खनन सामग्री उनके घर के दरवाजे पर उपलब्ध हो जाएगी। इस योजना पर काम शुरू हो गया है। सबसे पहले हितधारकों के सुझाव लिए जा रहे हैं। सुझावों को शामिल करते हुए एक प्रभावी योजना तैयार होगी। - डॉ. पंकज पांडेय, सचिव, औद्योगिक विकास (खनन)