फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून खाद्य प्रयोगशाला में शुरू नहीं हो पाई नमूनों की जांच,  शुरू नहीं हुई भर्ती प्रक्रिया

Tue, 22 Oct 2024 01:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिलों से एकत्र नमूनों की जांच के लिए देहरादून में खाद्य प्रयोगशाला स्थापित की गई है।प्रयोगशाला के लिए  21 पदों भरने के लिए कैबिनेट ने गत जून में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूध से बने खाद्य पदार्थों व मिठाइयों के नमूनों के लिए देहरादून में निर्मित प्रयोगशाला में जांच शुरू नहीं हो पाई है। इससे प्रदेशभर से खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए नमूने रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से प्रयोगशाला के लिए 21 पदों को भरने की मंजूरी देने के लिए तीन माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

शीघ्र खराब होने वाले दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाइयों के नमूने प्रदेश के दूरस्थ जिलों से रुद्रपुर विश्लेषणशाला में पहुंचने से पूर्व खराब हो जाते हैं। इसे देखते हुए गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों से एकत्र नमूनों की जांच के लिए देहरादून में खाद्य प्रयोगशाला स्थापित की गई है।

विज्ञापन


प्रयोगशाला के लिए 21 पदों भरने के लिए कैबिनेट ने गत जून में मंजूरी दी थी। इनमें 13 पद खाद्य विश्लेषक, वरिष्ठ विश्लेषक खाद्य, वैज्ञानिक अधिकारी, वैज्ञानिक सहायक एवं कनिष्ठ विश्लेषक के शामिल हैं। इसके अलावा सचल खाद्य विश्लेषणशालाओं के संचालन के लिए कनिष्ठ विश्लेषक, प्रयोगशाला सहायक व वाहन चालक के आठ पदों को आउटसोर्स से भरा जाना है।

विज्ञापन

रुद्रपुर लैब में बढ़ रहा दबाव

अभी तक प्रदेश में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए रुद्रपुर में मात्र एक प्रयोगशाला है। इस लैब में प्रदेशभर से नमूने भेजे जा रहे हैं जिससे यहां जांच का दबाव बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए देहरादून में नई लैब स्थापित की गई है। रुद्रपुर लैब की क्षमता प्रतिवर्ष तीन हजार नमूनों की जांच की है।

ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

देहरादून खाद्य प्रयोगशाला का भवन तैयार है। प्रयोगशाला शुरू करने की अनुमति के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही प्रयोगशाला में पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। - डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें