फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर वायुसेना ने दिखाया दम

Wed, 24 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
वायुसेना - फोटो : Ministry of Defence
विज्ञापन
वायुसेना ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जौनसार बावर के सीमांत गांव हनोल के साथ ही उत्तरकाशी के बंगाण इलाके में सैन्य अभ्यास किया। यहां वायुसेना बीते तीन दिनों से डेरा डाले हुए है। सैन्य अभ्यास के दौरान वायु सेना ने सीमावर्ती इलाकों में अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए बार्डर क्षेत्र की गतिविधियों की निगरानी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि हनोल के साथ ही उत्तरकाशी का बंगाण क्षेत्र और फतेह पर्वत के कुछ इलाके पड़ोसी राज्य हिमाचल के साथ ही पड़ोसी देश चीन से लगते हैं। इन इलाकों की चीन से हवाई डिस्टेंस अधिक नहीं है। इसी के मद्देनजर वायुसेना हर साल इन इलाकों में सैन्य अभ्यास करती है ताकि, पड़ोसी देश चीन की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

मंगलवार को वायु सेना के अधिकारियों ने हनोल के साथ ही आसपास के इलाकों की भौगोलिक स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा। टीम का नेतृत्व कर रहे वायु सेना के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीमांत इलाका बेहद संवेदनशील है। वायुसेना के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। बुधवार को टीम सैन्य अभ्यास समाप्त कर वापस लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें