फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में पड़ा मिला नवजात का शव, चूहों ने कई जगह से नोचा हुआ था 

Tue, 26 Nov 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दून अस्पताल में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर अस्पताल कर्मियों, तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक को देने के साथ ही पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को चूहों ने कई जगह से नोचा हुआ था। 

विज्ञापन


दून अस्पताल में इमरजेंसी के पास रविवार की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने एक नवजात का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर थोड़ी दूरी पर ड्यूटी दे रहे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात सात माह का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें