फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के झिरना और ढेला जोन की ऑनलाइन बुकिंग बंद, कई पर्यटक लौटे वापस

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • ईको सेंसिटिव जोन का मामला सुलझने तक बंद रहेंगे दोनों जोन
  • ग्रामीणों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन कर पर्यटकों को लौटा दिया था
     
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईको सेंसिटिव जोन मामले में ग्रामीणों के विरोध के चलते ढेला और झिरना जोन में ऑनलाइन बुकिंग को कॉर्बेट प्रशासन ने अगले आदेश तक बंद कर दिया है। पर्यटकों के हित में यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि ग्राम ढेला को ईको सेंसिटिव जोन के दायरे में रखने से नाराज ग्रामवासियों ने रविवार को झिरना गेट पर तालाबंदी कर पर्यटकों को बैरंग लौटा दिया। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक गांव को ईको सेंसिटिव जोन के दायरे से बाहर नहीं किया जाता तब तक वह विरोध जारी रखेंगे। ग्रामीणों के रुख को देखते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल ने पर्यटकों के लिए कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना रेंज की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब तक विवाद की स्थिति सुलझ नहीं जाती है तब तक दोनों जोन में बुकिंग बंद रखी जाएगी, ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें