केमिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से सम्मनित किए गए छात्र। स्रोत विद्यालय
बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इंटर कक्षा के विद्यालय टॉपर निखिल चौहान व हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर ऋषभ डिमरी को सम्मानित किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर जीत भंडारी ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ाई करके अपने परिजनों के सपनों को साकार करना चाहिए।
प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने केमिस्ट एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किए जाने वाले इस प्रकार के कार्यों से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान एनसीसी कैडेट को ए प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक उमाकांत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, निश्चल धीमान, आनंद, इंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।