फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून क्षेत्र में वायरल फीवर का अटैक

Fri, 22 Aug 2025 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
भोजावाला में गमलों से पानी गिराती आशाएं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। उप जिला अस्पताल के ओपीडी में रोजाना 40 वायरल फीवर के नए मामले आ रहे हैं। 10 मरीजों को गले में समस्या होने पर उन्हें ईएनटी विशेषज्ञ के पास भी रेफर किया जा रहा है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध लक्षणों वाला पहला मरीज मिला है। उप जिला अस्पताल की सामान्य रोग की ओपीडी में 100 से 125 मरीज रोजाना उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 40 मरीजों में वायरल फीवर के लक्षण पाए जा रहे हैं। कुछ मरीजों को गले में दर्द, भोजन निगलने में परेशानी, गले में खराश जैसी समस्या भी हो रही है। इन मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में ही ईएनटी सर्जन के पास रेफर किया जा रहा है। ईएनटी सर्जन ऐसे 10 मरीजों को रोज देख रही हैं। अस्पताल में बुधवार भोजावाला निवासी एक 30 वर्षीय युवक उपचार के लिए आया था। युवक में डेंगू के संदिग्ध लक्षण थे। चिकित्सकों ने युवक की रैपिड एंटीजन जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एलाइजा जांच के लिए युवक के रक्त का नमूना देहरादून भेजा गया है। युवक दिल्ली से आया था। युवक को घर पर ही मच्छरदानी, मच्छर भगाने की क्वाइल, क्रीम आदि किट मुहैया करवाकर आइसोलेट किया गया है। आशाओं की टीम ने भोजावाला और आसपास के 100 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। टीम ने लार्वा को नष्ट भी करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें