ऑनलाइन होंगे आवेदन
द दून स्कूल इसी महीने इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा। किसी भी प्रदेश के अभिभावक अपने बच्चे के दून स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पूर्व पीएम से लेकर बिजनेसमैन तक पढ़े हैं इस स्कूल से
दून स्कूल के डोस्कोस की लंबी फेहरिस्त है। यहां के पूर्व छात्रों में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय गांधी, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, हीरो मोटोकॉर्प के एमडी सुनीलकांत मुंजाल, आइशर मोटर्स के सीईओ सिद्धार्थ लाल, वरिष्ठ पत्रकार करण थापर, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव रॉय सहित तमाम हस्तियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान वाड्रा के अलावा वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुत्र भी यहीं से पासआउट हुए हैं।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन पर अब 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत, लिखने के साथ रिकॉर्ड कर भेजने की भी सुविधा
दून स्कूल की वार्षिक स्कूल फीस : 11 लाख, 20 हजार रुपये
एडमिशन फीस (वन टाइम, वापसी नहीं) : पांच लाख रुपये
सिक्योरिटी डिपॉजिट (वन टाइम, वापस होगी) : साढ़े पांच लाख रुपये
आकस्मिक व्यय (प्रति टर्म) : 25 हजार रुपये