फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन बनाओ तीन साल तक किराया पाओ

Fri, 19 Jun 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल भवन बनाओ और तीस साल तक किराया पाओ। यह संभव होगा मेरा गांव मेरा धन योजना से। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रदेश भर के 373 स्कूल प्रस्तावित किए गए हैं। यह वह स्कूल हैं जिनका उच्चीकरण हुआ है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्कूलों का निर्माण मेरा धन मेरा गांव योजना के तहत होना है। निजी भागीदारी से होने वाले विद्यालयों के निर्माण के लिए तीन मॉडल दिए गए हैं। इसमें पहला मॉडल दो कमरे, दूसरा मॉडल चार कमरे या तीसरा मॉडल दो कमरे और तीन प्रयोगशालाएं बननी हैं।

इसमें अधिकतर वह विद्यालय हैं जो जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल एवं हाईस्कूल से इंटरमीडिएट कालेज के रूप में उच्चीकृत हुए हैं। इसमें निजी सहभागी स्कूल का निर्माण कर उसकी देखभाल करेंगे, जिसे शिक्षा विभाग की ओर से किराया दिया जाएगा। यह किराया स्कूल भवन के निर्माण की लागत पर तय होगा।
विज्ञापन


इसे 10 से 30 साल तक के लिए दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर ने कहा कि निजी सहभागियों से इसके लिए आठ जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। बताया गया कि भवन निर्माण की लागत का 12.5 से 16 प्रतिशत तक वार्षिक किराया दिया जाएगा। भवन निर्माण को लेकर निजी सहभागियों से राय लेने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह हो रही चर्चा
मुख्यमंत्री की मेरा गांव मेरा धन योजना को अधिकारी सफल तो विधायक फेल बता रहे हैं। निदेशालय में इस बात की चर्चा है कि कुछ विधायक यह कह रहे हैं कि यह योजना सफल नहीं होगी।
विज्ञापन


यहां से पाएं जानकारी
- इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट www.upppc.org से जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें