मानसिक तनाव से ग्रसित रोगियों को अब घर बैठे ही काउंसिलिंग व परामर्श की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में टेली मेडिसिन हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किया गया। इसके माध्यम से मानसिक रोगी 24 घंटे परामर्श ले सकते हैं।
हेल्पलाइन पर कॉल करने वालों की सूचना गोपनीय रखी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति भदौरिया ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सरल व गोपनीय रूप से प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Helicopter Crash: काली सुबह...उड़ान में दब गई चीखें...हादसे ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी, तस्वीरें
उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर प्रभावी व जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें। इस दौरान टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया।