फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनच अधिकारियों से मिले संयुक्त नागरिक संगठन के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को एनएच अधिकारियों से मुलाकात कर हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की। एनएच अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आशारोड़ी से मोकमपुर तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड बनने से मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर होने वाले हादसों में कमी आने के साथ शहर के आंतरिक मार्गों पर यातायात का दबाव घटने की उम्मीद है।
विज्ञापन




संगठन का प्रतिनिधिमंडल मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर एनएचएआई के प्रांतीय कार्यालय पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के लिए वन क्षेत्र में राइट ऑफ वे 60 मीटर से घटाकर 23 मीटर किया गया है। प्रतिपूरक वनीकरण और 10 वर्ष के रखरखाव के लिए वन विभाग को 1.97 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए हैं। 40 हेक्टेयर गैर-वन भूमि भी वन विभाग को हस्तांतरित की गई है।



परियोजना में हाथियों के लिए एक ब्रिज-कम-एलिफेंट अंडरपास और चार समर्पित अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अन्य वन्यजीवों के लिए छह बॉक्स कल्वर्ट और छोटे जीवों के लिए 13 पाइप कल्वर्ट प्रस्तावित हैं। प्रभावित 4,369 पेड़ों में से 754 का प्रत्यारोपण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उमेश सक्सेना, अतुल गुप्ता, उमेश्वर सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, अवधेश शर्मा, सुशील त्यागी और नीलेश राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें