देहरादून। शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने 52 टेट्रा पैक मसालेदार देसी शराब बरामद की, जबकि पटेलनगर में 18 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोअर नत्थनपुर क्षेत्र से रंजीत (42) निवासी लोअर नत्थनपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 52 टेट्रा पैक मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। वहीं, पटेलनगर पुलिस ने चोटियों वाला बाबा मंदिर के पीछे निर्माणाधीन हाईवे के पास से ललित कश्यप (30) निवासी कश्यप कॉलोनी, बड़ोवाला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।