फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा देहरादून ग्रामीण के सोशल मीडिया विभाग की बैठक हुई। इसमें सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में गुजरात से आए उत्तराखंड सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी मनन दानी और भाजपा जम्मू-कश्मीर की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा महाजन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया संगठन और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। चुनावी तैयारियों में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अतिथियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और आगामी चुनाव के लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें