फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड इस साल करेगा 2930 पदों की भर्ती, परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां जारी

Tue, 19 Apr 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयुर्वेद, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, होम्योपैथिक, श्रम विभाग में डॉक्टरों, एएनएम, असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्सरे टेक्नीशियन के 2930 पदों पर भर्ती की जानी है। इस साल दिसंबर तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी तय की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड इस साल 2930 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए बोर्ड ने पदों के हिसाब से परीक्षा और साक्षात्कार की समय सारिणी जारी की है। मई माह में आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारियों के 253 पदों की परीक्षा की जाएगी। जून व जुलाई महीने में साक्षात्कार होंगे। 
विज्ञापन


चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि आयुर्वेद, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, होम्योपैथिक, श्रम विभाग में डॉक्टरों, एएनएम, असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्सरे टेक्नीशियन के 2930 पदों पर भर्ती की जानी है। इस साल दिसंबर तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी तय की गई है।

ये भी पढ़ें...तस्वीरें: हनुमान जन्मोत्सव पर हुए बवाल के बाद चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस ने निकाला प्लैग मार्च, शिव सेना ने की धर्म सभा की घोषणा

उन्होंने बताया कि एएनएम के 824 पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार चयन के लिए जुलाई व अगस्त महीने में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसरों के 339 पदों पर सितंबर व अक्तूबर महीने में साक्षात्कार प्रस्तावित किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्सों के 1383 पदों के लिए सितंबर 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें