हाइटेंशन लाइन का तार सुहेल के गले में चिपक गया और अर्थिंग की वजह से पैरों में आग लग गई। सुहेल की चीख पर फैजान ऊपर गया तो तार में झूलते सुहेल को देख उसने शोर मचा दिया। थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने तत्काल बिजली घर में फोन कर आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक सुहेल की मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी वर्मा का कहना है कि थाना कार्यालय और आवासीय परिसर की लाइन खराब थी। सुहेल उसे ठीक करने छत पर गया था। मृतक का बड़ा भाई साजिद सऊदी अरब में मजदूरी करता है। उससे छोटे दोनों भाई सोहेद और साहिल पढ़ाई करते है। दोनों बहनें सायना और नगमा छोटी हैं। सुहेल की मृत्यु के बाद पिता अरसब खान और मां कबिला सहित परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।