फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए को अब किराये पर नहीं लेना पड़ेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए को अब अवैध प्लॉटिंग या अन्य ध्वस्तीकरण कार्यों के लिए किराये पर बुलडोजर नहीं लेना पड़ेगा। प्राधिकरण ने अब अपना बुलडोजर क्रय कर लिया है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नारियल तोड़कर किया।
विज्ञापन




प्राधिकरण की ओर से अब तक 5 हजार बीघा से ज्यादा में अवैध प्लॉटिंग कर किए गए निर्माण इत्यादि पर कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ सालों में दिक्कत यह थी कि अपना बुलडोजर न होने के कारण प्राधिकरण को भारी भरकम किराये पर इसे लेना पड़ता था। इसके चलते प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बुलडोजर खरीदने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को प्राधिकरण में नया बुलडोजर आ गया। बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि सेक्टर वार अवैध निर्माणों इत्यादि पर ठोस कार्रवाई की जाए। बता दें कि प्राधिकरण के पास राज्य गठन के समय एक बुलडोजर था, लेकिन इसके जर्जर हो जाने के बाद से प्राधिकरण को इसे किराये पर लेना पड़ रहा था। पिछले 15 साल से यह व्यवस्था चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें