फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : नाला सफाई की धीमी प्रगति पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

Sat, 26 Jun 2021 10:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही यमुना कॉलोनी पार्क में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में जारी रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों के साथ ही नालों की सफाई अभियान का शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने औचक निरीक्षण किया। नाला सफाई की धीमी प्रगति पर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में जलभराव हुआ तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


मेयर सुनील उनियाल गामा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही यमुना कॉलोनी पार्क में चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ पंचायती मंदिर यमुना कॉलोनी मंदिर के पीछे से बह रहे नाले का भी निरीक्षण किया। नाला सफाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

कहा कि नालों की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए। ताकि, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। पार्षद सुमित्रा ध्यानी के अनुरोध पर मेयर ने यमुना कॉलोनी के बीचोबीच बह रहे नाले को पाइपों के जरिए भूमिगत करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मनोनीत पार्षद संजय सिंघल, भगत भंडारी, दीपेंद्र बिष्ट, ज्योति प्रजापति, दीवान चंद, कृपाल सिंह समेत कई उपस्थित थे।

नालियों में गोबर फेंकने वालों से जुर्माना वसूलेगा नगर निगम
राजधानी में नाले, नालियों में गोबर, गंदगी फेंकने वाले डेयरी संचालकों की अब खैर नहीं है। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि ऐसे डेयरी संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें